फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G-20: दिल्ली आए विदेशी मेहमानों को भाया छत्तीसगढ़ी मिलेट्स, बस्तर की महिलाओं ने भेंट की पकवानों की टोकरी

Sun, 10 Sep 2023 05:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

दिल्ली आए विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ी मिलेट्स का स्वाद काफी भा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों की फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं ने मिलेट से बने पकवानों की टोकरी भेंट की।
विज्ञापन
बस्तर की महिलाओं ने दी पकवानों की टोकरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली आए विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ी मिलेट्स का स्वाद काफी भा रहा है। नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों की फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं ने मिलेट से बने पकवानों की टोकरी भेंट की। बस्तर जिले के बास्तानर ब्लॉक की संगीता कश्यप ने बताया कि उन्होंने मिलेट के लड्डू, रागी कुकीज़, रागी चकली, कोदो-कुटकी आदि मिलेट से तैयार होने वाले पकवान बनाए थे।

विज्ञापन




कांकेर के गोटुल मुंडा गांव के महिला समूह की निर्मला भास्कर ने बताया कि उन्होंने न्यूजीलैंड की फर्स्ट लेडी को मिलेट का बास्केट गिफ्ट में दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया की फर्स्ट लेडी को मिलेट से बने पकवानों की टोकरी दी। फर्स्ट लेडी ने बस्तर की महिला किसानों के मिलेट से बने लड्डू का स्वाद लिया। 
विज्ञापन




बस्तर आने का दिया निमंत्रण
बस्तर का मिलेट विशेषकर रागी से बने लड्डू जी-20 में आये राष्ट्राध्यक्षों और उनकी पत्नी को काफी भाया। छत्तीसगढ़ के बस्तर से आई महिलाओं ने मिलेट से बनने वाले पकवानों पर विशेष तैयारियां की थी। बस्तर की संगीता कश्यप ने बताया कि उन्होंने मिलेट के लड्डू, रागी कुकीज़, रागी चकली, कोदो-कुटकी आदि मिलेट से तैयार होने वाले पकवान बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की फर्स्ट लेडी को उन्होंने मिलेट से बनाए पकवानों की टोकरी उपहार में दी। ’फर्स्ट लेडी को बस्तर की महिलाओं ने बस्तर आने का निमंत्रण भी दिया। महिलाओं के साथ आयी ’छत्तीसगढ़ कृषि विभाग की नोडल अधिकारी रुक्मणी कोट्टम  ने बताया कि पूसा में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग द्वारा स्टाल भी लगाया गया था’। 
विज्ञापन





विभाग की ओर से स्टाल में बांस से बने उत्पाद जैसे सूपा, टुकनी, टोकरी, तुमा, छतरी के साथ-साथ मिलेट से बने उत्पाद भी रखें, जो कि यहां आने वाले सैलानियों को काफी पसंद आए। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ की ढोकराकला और नैचुरल डाई से बने कोसा के स्टॉल भी आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र थे। 



न्यूजीलैंड की फर्स्ट लेडी को दिया मिलेट्स गिफ्ट हैंपर 
कांकेर के दुर्गकोन्दल ब्लॉक के गोटुल मुंडा गांव के महिला समूह की निर्मला भास्कर ने बताया कि उन्होंने न्यूजीलैंड की फर्स्ट लेडी को मिलेट का बास्केट उपहार में दिया। इस बास्केट में छत्तीसगढ़ की महिला समूह द्वारा तैयार मिलेट उत्पाद थे। फर्स्ट लेडी ने उनके साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने कहा कि वे इसे अपने घर ले जायेंगी और अपने परिवार के साथ शेयर करेंगी। निर्मला ने कहा कि यह यादगार पल था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें