फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: पसंदीदा कोर्स में लें फ्री में ट्रेनिंग और पाए शानदार जॉब, पाठ्यक्रम में ये हैं शामिल

Sat, 12 Aug 2023 08:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद नौकरी का चांस मिल सकता है। कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। बेरोजगार युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद नौकरी का चांस मिल सकता है। कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें से मन पसंदीदा कोर्स चुनकर प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं। इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद उन्हें रोजगार का भी अवसर दिया जाएगा। इसके लिए लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये कोर्स तीन से चार माह का रहेगा। बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण है। 

जानें क्या हैं कोर्स में 

  • असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन
  • सोलर पंप टेक्निशियन
  • डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर
  • रिटेल सेल्स एसोसिएट 
  • सेल्फ इंप्लॉयड टेलर 
  • डॉक्यूमेंट्स असिस्टेंट
  • हेयर स्टाइलिस्ट वर्जन- 2
  • मेक-अप आर्टिस्ट 

विज्ञापन

प्रशिक्षण के साथ ही साथ कंप्यूटर स्किल, कम्युनिकेशन, स्किल, व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके लिए 18 से 45 साल के नागरिक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन नम्बर-0771-2443066, 9109321845, 9399791163 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें