फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में लगेगा FPO मेला, सह प्रदर्शनी का आयोजन, कृषक उत्पादक संगठनों को मिलेगा बढ़ावा

Sun, 23 Mar 2025 12:07 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Agricultural University Raipur: छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 26 से 28 मार्च तक तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय रायपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में 26 से 28 मार्च तक तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कृषि महाविद्यालय के कृषि मंडपम् में आयोजित इस तीन दिवसीय एफपीओ मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ 26 मार्च को सुबह 11 बजे कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कृषि विकास और किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन और लघु कृषक कृषि व्यापार संघ, भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय कृषक उत्पादक संगठन मेला सह प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के 45 कृषक उत्पादक संगठन शामिल होंगे। मेले में शामिल कृषक उत्पादक संगठनों के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया जाएगा। इस दौरान एफपीओ के संचालन के विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 

इस एफपीओ मेला सह प्रदर्शनी में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी, प्रगतिशील कृषक एवं कृषि से संबंधित एफपीओ के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर जन-सामान्य के लिए मेला सह प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जएगा जिसमें एफपीओ के उत्पादों को क्रय भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


एफपीओ मेले में विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे सुगंधित चावल - विष्णुभोग चावल, देवभोग चावल, जीराफूल चावल, तुलसी मंजरी चावल, ब्लैक साईस, रेड साईस, ग्रीन साईस, ब्राउन साईस, एचएमटी चावल, कोदो चावल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर,मशरूम बड़ी, मशरूम पापड़, मशरूम पाउडर, मशरूम अचार, महुआ लड्डू, शहद, बाजरा, कोदो, कुटकी, रागी, तेल (सरसों का तेल, शीशम तेल और मूंगफली का तेल), मल्टीग्रेन आटा, रागी का आटा, चावल का आटा, कॉन्सेंट्रेट, हनी बी वैक्स, लिप बाम, फुट क्रीम, हर्बल साबुन, मोरिंगा पाउडर, फिनाइल, दालें, अरहर दाल, उड़द दाल, मसूर दाल, लाखड़ी दाल, पोहा, ज्वार, बाजरा, सफेद तिल के बीज का आटा, कुमकुम, हल्दी रोली, बेरी बिस्कुट, आम का अचार, कटहल का अचार, आंवला अचार, बांस का अचार, नींबू अचार, मिर्च अचार, हल्दी अचार, मिक्स अचार, चना दाल, सरसों, काजू, इमली, अमचूर लड्डू, गुड़, चीनी, गुड़ कैंडी आदि आम जनता हेतु प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें