फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawardha:सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के प्रशिक्षण में गायब रहे चार अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

Wed, 29 Mar 2023 08:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा

सार

छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए सुपरवाईजर नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत कबीरधाम के सभाकक्ष में 27 मार्च की सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। 
विज्ञापन
सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण के प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 4 अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में एक अप्रैल से 468 ग्राम पंचायत में छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है। इस सर्वे से पहले जिला स्तर पर कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लेकिन, इसी प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहे 4 अधिकारियों को कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया किया है।कलेक्टर जनमेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने के कारण राजस्व निरीक्षक पंडरिया अजय पाण्डेय, ग्रामीण कृषि विस्तारक अधिकरी पंडरिया जीपी चतुर्वेदी, नीलूराम साहू और बोड़ला से परमेश्वर धुर्वे को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए सुपरवाईजर नियुक्त किया गया है। जिला पंचायत कबीरधाम के सभाकक्ष में 27 मार्च की सुबह 10 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। लेकिन राजस्व निरिक्षक और ग्राकृवि अधिकारी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए।

 

31 मार्च तक मांगा गया है स्पष्टीकरण
जारी आदेश में बताया गया है कि इस प्रकार इनके द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेश निर्देशों का उल्लंघन करते हुए अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरती जा रही है। यह कृत्य छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में निहित प्रावधानों के विपरित है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है। जिसके कारण संबंधित को इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 31 मार्च  तक अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। समय अवधी में समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने की दशा में शासकीय सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें