फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: दो महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, कई वारदातों में रहे शामिल

Fri, 21 Jun 2024 07:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा

सार

सुकमा में लगातार चलाए जा रहे अभियान और सरकार की नीति के तहत पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले में सक्रिय दो महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
चार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा में लगातार चलाए जा रहे अभियान और सरकार की नीति के तहत पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले में सक्रिय दो महिला नक्सली सहित चार नक्सलियों ने सुकमा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया की आत्मसमर्पित नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़कर विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस ग्रस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गों पर स्पाईक लगाना, मार्गों को खोदकर अवरुद्ध करना, शासन प्रशासन के विरुद्ध नक्सली पर्चे पाम्पलेट लगाना जैसी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। 

आत्मसमर्पित नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने में सीआरपीएफ की 74 भी बटालियन का भी विशेष प्रयास रहा है । आत्मसमर्पित नक्सलियों को सरकार की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें