फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेहतर भारत की बुनियाद' अधिवेशन: बेंगलुरु जाएंगे छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेसी, विस चुनाव के लिए होंगे तैयार

Tue, 20 Jun 2023 11:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

युवा कांग्रेस कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बड़ा अधिवेशन करने जा रही है। इसमें कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टीम तैयारी की जाएगी। इसमें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी देते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कांग्रेस कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बड़ा अधिवेशन करने जा रही है। इसमें कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टीम तैयारी की जाएगी। इसमें यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा। रायपुर में मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा ने बेहतर भारत की बुनियाद कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि बेहतर भारत की बुनियाद एक युवा सम्मेलन है। 

विज्ञापन


इसमें तीन हजार से अधिक युवा पूरे देशभर से जुटेंगे। 10 से 12 जुलाई तक कर्नाटक के बेंगलुरु में यह अधिवेशन होगा। अधिवेशन में देशभर से आए युवाओं को कांग्रेस के इतिहास और केंद्र सरकार की जो असफल योजनाएं हैं उसे लेकर युवाओं को ट्रेंड किया जाएगा। बेहतर भारत की बुनियाद कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ में लांच किया गया। युवा कांग्रेस का अब तक का सबसे बड़ा युवा अधिवेशन है। 

विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी डॉ पलक वर्मा ने बताया बेहतर भारत की बुनियाद यह एक ऐसा अधिवेशन है जो यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु द्वारा कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर से यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही जो युवा इस अधिवेशन से जुड़ना चाहता हैं। वो ऑनलाइन माध्यम से इस अधिवेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।  इस अधिवेशन में शामिल हो सकते हैं। 3000 से अधिक युवा बेंगलुरु एकत्रित होकर कांग्रेस पार्टी के इतिहास आजादी से लेकर अब तक जो कांग्रेस पार्टी ने इस देश के लिए किया है। सरकार में रहते हुए उन सभी बातों को विषय अनुसार विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार जो इन 9 वर्षों में युवाओं को छल ने का प्रयास किया है, उन सभी बातों के बारे में बताया जाएगा। 
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा बेहतर भारत की बुनियाद यह कार्यक्रम हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से करवाया जा रहा है। यह अधिवेशन युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। युवाओं को पता चलना चाहिए कि नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने किस तरीके से युवाओं को छलने का काम किया है। इतिहास में सबसे ज्यादा महंगाई आज के समय पर है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज के समय में है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें