फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का लाभार्थी सम्मेलन: पूर्व सांसद साहू बोले- मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके

Fri, 16 Jun 2023 06:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद

सार

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि, बूथ स्तर पर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक लेकर जाएं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए लोगों से जुड़ें। 
विज्ञापन
भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पूर्व सांसद और भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के नौ साल बेमिसाल रहे। केंद सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंके और प्रचंड बहुमत से 2023 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। पूर्व सांसद शुक्रवार को भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चला रही है। राजिम विधानसभा में हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साहू ने कहा कि, बूथ स्तर पर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक लेकर जाएं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए लोगों से जुड़ें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें