फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरादान घोटाला : पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- गौ माता के नाम पर किया भ्रष्टाचार

Wed, 26 Jul 2023 05:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का कहना है कि कांग्रेस सरकार ने पैरादान समेत कई योजनाओं में घोटाला किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचारी सरकार है, इसे अब हटाने की जरूरत है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कांग्रेस सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। चंद्राकर ने बुधवार को कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह घोटाले की सरकार है। उन्होंने ने कहा कि ऐसी ठग और भ्रष्टाचारी अनैतिक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दिसंबर का महीना निर्धारित है।

विज्ञापन




पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछली बार बताया था कि 15 लाख टन पैरा दान में मिला है। इसके परिवहन के लिए सरकार ने 35 करोड़ खर्च किए हैं। अब परिवहन की राशि बढ़कर 53 करोड़ रुपये हो गई है, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह नहीं बताया कि उसने पैरा दान कितना किया है। अजय चंद्राकर ने कहा कि वे स्पष्ट रूप से कह सकता हैं कि पैरा दान नहीं किया गया है। उन्होंने 50 ग्रामीणों से पूछा है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार के पास हिम्मत है तो कहां से कितना पैरा दान मिला, किन ट्रांसपोर्ट से कहां से कहां से आया, इन सभी को सार्वजनिक करना चाहिए। 

अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी चीज को सार्वजनिक नहीं करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने गौ माता के खाने के नाम पर खुद पैसा खाया है। यह अति निंदनीय है। जो गौ माता के नाम पर, गोबर के नाम पर और भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार करती है। ऐसी सरकार को भगाना जरूरी है और उसे हटाना जरूरी है। छत्तीसगढ़ को इनके भ्रष्टाचार से बचाना जरूरी है। गौ माता के खाने के नाम पर घपलेबाज सरकार ने पैसा खाने का काम किया है। फर्जी परिवहन दिखाकर 53 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया है। दिसंबर महीने में इस तरह की ठग सरकार को जनता उखड़ फेंकेगी। सभी भ्रष्टाचारियों को भाजपा जेल भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें