फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण': पूर्व CM रमन सिंह ने साधा निशाना; कहा- सभी परेशान, किस-किस पर लगाएंगे एस्मा

Thu, 08 Jun 2023 08:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत भाजपा द्वारा संयुक्त मोर्चे का हर विधानसभा जिला स्तर में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश बघेल सरकार पर धर्मांतरण और एस्मा पटवारियों के आंदोलन पर एस्मा लगाने का लेकर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में आज जो हालात हैं, भूपेश जी उसकी तुलना करना भूल गए हैं। आरोप लगाया कि, बस्तर से सरगुजा तक धर्मांतरण का कुचक्र सरकार के संरक्षण में हो रहा है। 

विज्ञापन




कहा कि, छत्तीसगढ़ में ऐसा धर्मांतरण कभी नहीं हुआ। इसे पूरे सरकार का समर्थन प्राप्त है। मुझे लगता है कि सरकार को इस पर कठोरता से कदम उठाना चाहिए। दंतेवाड़ा में अनुसूचित जनजाति के लोगों पर जो लाठी चार्ज कराई। 70 लोगों को अरेस्ट किया, जो आज तक जेल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे हुए थे। उन्होंने शहर के पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद मीडिया से बात की। पटवारियों पर एस्मा लगाए जाने के सवाल पर कहा कि, प्रदेश सरकार से सभी वर्ग परेशान हैं। किसको-किसको एस्मा लगा कर अंदर करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें