फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: पूर्व सीएम रमन सिंह का दावा, बोले- BJP की बनेगी सरकार, राजनांदगांव से कोई भी लड़े फर्क नहीं पड़ता

Sun, 15 Oct 2023 05:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)

सार

रमन सिंह चुनावी मूड में नजर आए और उन्होंने कहा कि राजनांदगाव से कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़े फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
रमन सिंह, पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह आज राजनांदगांव के दौरे पर हैं अपने जन्मदिन पर रमन सिंह ने मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना की। रमन सिंह चुनावी मूड में नजर आए और उन्होंने कहा कि राजनांदगाव से कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़े फर्क नहीं पड़ता भाजपा के कार्यकर्ता तैयार हैं और जीत भाजपा की होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन



भाजपा से रमन सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रमन सिंह चुनाव में मोड में नजर आ रहे हैं। पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवाल की गिरीश देवांगन को राजनांदगांव विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है इस पर उन्होंने कहा कि मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस का ही होता है हम मजबूती से लड़ेंगे इस बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बना रही है। रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस राजनांदगांव सीट से किसी को भी प्रत्याशी बनाएं रमन सिंह को फर्क नहीं पड़ता और जीत बीजेपी की होगी और भाजपा कार्यकर्ता मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और चुनाव में राजनांदगांव की जनता का फैसला अंतिम होगा और भाजपा की जीत होगी। 

 

रमन सिंह ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की जनता ने आशीर्वाद दिया, राष्ट्रीय नेताओं का फोन आया,  अमित शाह जी ने सुबह-सुबह फोन कर बधाई दी। सभी नेताओं सभी लोगों को जिन्होंने आज जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है उनको सबको धन्यवाद करता हूं। आज शीतला माता के दरबार में आया हूं निश्चित तौर पर उनका आशीर्वाद मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें