पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि महादेव ऐप में मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख लोग शामिल हैं। इस मामले में जुर्म दर्ज किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन में जमकर घोटाला किया है। साथ ही कोयले और शराब में भी प्रदेश सरकार ने घोटाले बाजी की है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का राजनांदगांव विधानसभा सीट से कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से उनका नाम आगे बढ़ाया है। आज भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक राजनांदगांव पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के घोषणा पत्र का हिसाब किताब लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा सीट से विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए उनका नाम आगे बढ़ाए जाने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। जिसके बाद कांग्रेस और भाजपा में आरोप प्रत्यारोप और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा कांग्रेस के नेताओं के बड़े-बड़े बयान भी अब सामने आने लगे हैं। बहर हाल देखना होगा कि विधानसभा चुनाव में जीत किसकी होती है।