फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: सुषमा स्वराज के नाम से अवार्ड की शुरुआत, समाज के लिए कार्य कर रहीं पांच महिलाओं को मिला सम्मान

Wed, 12 Apr 2023 02:46 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

सार

जनपद पंचायत गुरूर की पूर्व अध्यक्ष डामेश्वरी साहू ने कहा कि सुषमा स्वराज एक सशक्त महिला का जीवंत उदाहरण रहीं हैं। हर महिला को उनकी तरह सशक्त बनना चाहिए। मंडल अध्यक्ष चंद्रिका गंजीर ने कहा कि उनका व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को आगे बढ़कर देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। 
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज अवार्ड से महिलाओं को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद में सुषमा स्वराज के नाम से अवार्ड दिए जाने की शुरुआत की गई है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुरू किए गए इस सम्मान को सामाजिक कार्य में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। पहला सम्मान गुरुर क्षेत्र की पांच महिलाओं को गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रदान किया गया है। वह अपने-अपने क्षेत्र में समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रही हैं। 

विज्ञापन


गुरूर नगर के जागृति भवन में हुए कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष चांद्रिक गंजीर ने कहा कि सुषमा स्वराज हमारी पथ प्रदर्शक हैं। वह एक सशक्त महिला का जीवंत उदाहरण रहीं हैं। हर महिला को उनकी तरह सशक्त बनना चाहिए। विभा श्रीवास्तव ने कहा कि हम उनके दिखाए हुए पथ पर हमेशा आगे बढ़ेंगे। है उनकी स्मृतियों में हम आज सम्मान करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद पंचायत गुरूर की पूर्व अध्यक्ष डामेश्वरी साहू ने कहा कि सुषमा स्वराज एक सशक्त महिला का जीवंत उदाहरण रहीं हैं। हर महिला को उनकी तरह सशक्त बनना चाहिए। मंडल अध्यक्ष चंद्रिका गंजीर ने कहा कि उनका व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को आगे बढ़कर देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले मीनू साहू, सविता साहू, पवाईया साहू, सोनकुंवर चंदेल, सरस्वती मानिकपुरी का सम्मान किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें