फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बेमेतरा में 24 घंटे के भीतर सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, दो मासूम समेत तीन अन्य लोग शामिल

Thu, 20 Jun 2024 03:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बीते 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में दो मासूम बच्चों समेत तीन अन्य लोग शामिल हैं। गुरुवार की सुबह करीब 8:30 बजे बस पलटने से कंडक्टर की मौत हुई है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी अनुसार, चंदनू थाना क्षेत्र में ग्राम घोघराली के पास मलदा रोड पर सुबह 8:30 बजे गुरुकृपा नवागढ़ की मिनी बस रोड के किनारे पलट गई। बस में बैठे छह लोगों को गंभीर चोट आई है। वहीं, बस कंडक्टर संतोष यादव की मौत हो गई है। घायल को नवागढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया। इसी प्रकार बुधवार को दो अलग-अलग जगह में हुए सड़क हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


पहला सड़क हादसा बुधवार की दोपहर 11 बजे बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बावामोहतरा के पास हुआ है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में संजय कुमार (32) पुत्र पुनाराम पात्रे निवासी ग्राम महली थाना कुंडा जिला कबीरधाम व विरेंद्र (28) पुत्र भगत धृतलहरे निवासी ग्राम जैतपुरी थाना कुंडा कबीरधाम की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

इसी प्रकार दूसरा सड़क हादसा थानखम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुवारा में हुआ। बुधवार की दोपहर 12.30 बजे थानखम्हरिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक निवासी अनिल दिवाकर अपनी पत्नी चांदनी दिवाकर व दो बच्चों के साथ काम से मोटरसाइकिल से ग्राम केशडबरी जा रहे थे। तभी साजा रोड स्थित ग्राम गुवारा के पास हाइवा ट्रक क्रमांक सीजी 08, वाई 8433 चालक की लापरवाही से इनकी मोटर साइकिल चपेट में आ गई। हादसे में दंपती के दो बच्चे सुयांश उम्र 3 वर्ष 6 माह व कृयांश उम्र 2 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। पिता अनिल दिवाकर (36) व माता चांदनी बाई हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने सड़क हादसा देखकर रोका काफिला
इसी प्रकार बुधवार रात नौ बजे रायपुर-कवर्धा नेशनल हाइवे पर जेवरा पेट्रोल पंप के पास दो तेज रफ्तार कार आपस में भिड़ गईं। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। इसी दौरान कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा वहां से गुजर रहे थे। हादसे के बाद उन्होंने घटनास्थल पर गाड़ी रोकी और घायलों का हालचाल जाना। घायलों को तुरंत बेमेतरा जिला अस्पताल पहुंचाया और फोन कर डॉक्टरों को तुरंत बेहतर इलाज का निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें