फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: रायगढ़ में 25 किलो गांजे के साथ नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Nov 2026 01:55 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 25.175 किलो गांजा जब्त किया है। चार युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 4.92 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर पुणे ले जाने की तैयारी में थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी करके गांजा तस्करी कर रहे चार युवकों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने इन दोनों कार्रवाइयों में आरोपियों के पास से कुल 25.175 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4.92 लाख रुपये बताई गई है। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने आरोपियों से 90 हजार रुपये मूल्य के चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


शिव मंदिर के पास की गई पहली कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग के निकट स्थित शिव मंदिर के बगल में पीपल के पेड़ के नीचे तीन लोग संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर बैठे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके ट्रॉली बैग और अन्य बैगों में रखे 20 पैकेटों से 20.434 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है। इसके साथ ही 80 हजार रुपये मूल्य के तीन मोबाइल भी मिले। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के पुणे जिला निवासी 29 वर्षीय अमोल बबन धोत्रे, 18 वर्षीय सागर लक्ष्मण गायकवाड़ और 23 वर्षीय शुभम नंदू गुंजाल के रूप में हुई है।

बाइक स्टैंड के समीप पकड़ाया दूसरा गिरोह
पुलिस को दूसरी सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन के मोटरसाइकिल स्टैंड के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखकर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस दल ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और दोनों को हिरासत में लिया। इनमें से एक आरोपी की पहचान पुणे के चाकन मानिक चौक निवासी 21 वर्षीय इम्तियाज रफिक ईनामदार के रूप में हुई, जबकि दूसरा आरोपी 16 वर्ष दो माह की आयु का एक नाबालिग निकला। पुलिस ने इम्तियाज के बैग में रखे पांच पैकेटों से 4.741 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 92 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने इसके पास से 10 हजार रुपये का एक मोबाइल भी बरामद किया।
विज्ञापन


ओडिशा से लाकर पुणे ले जाने की थी योजना
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के संबलपुर से गांजा खरीदकर ट्रेन के जरिये रायगढ़ पहुंचे थे। आरोपियों की योजना इस गांजे को पुणे ले जाने की थी। रास्ते के सफर का खर्च जुटाने के लिए वे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर ही ग्राहकों की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने कुल मिलाकर 5.82 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रत्येक आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें