फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: मनचाहे कोर्स और नौकरी की राह होगी आसान, दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्तता प्रमाण-पत्र शिविर 20 जून से

Sat, 17 Jun 2023 07:08 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

नौकरी की तलाश कर रहे दिव्यांगों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार एवं श्रम मंत्रालय मॉडल करियर सेंटर जबलपुर और विशेष रोजगार कार्यालय ने दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 20 से 21 जून तक उपयुक्तता प्रमाण पत्र के लिए  शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी की तलाश कर रहे दिव्यांगों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार एवं श्रम मंत्रालय मॉडल करियर सेंटर जबलपुर और विशेष रोजगार कार्यालय ने दिव्यांगजनों के लिए रायपुर में 20 से 21 जून तक उपयुक्तता प्रमाण पत्र के लिए  शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10 बजे विशेष रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशि अतुलकर ने बताया कि दिव्यांगजनों के नियोजन के लिए समय-समय पर व्यावसायिक, करियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट कैंप और  उपयुक्तता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन कराया जाता है। उनके लिए उपयुक्तता प्रमाण पत्र व्यवसायिक पाठ्यक्रम प्रवेश परीक्षाओं के लिए जरूरत पड़ती है। इन कोर्सेस में पीईटी, पीपीटी, पीएटी, प्रीएमसीए, प्री बीएसी नर्सिंग, प्री एमएसी नर्सिंग, पीचडी, प्री बीएड शामिल है। एंट्रेस एग्जाम में पास होने के बाद कॉलेज में प्रवेश और नौकरी के लिए पात्रता प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।

इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए जबलपुर जाना पड़ता है। दिव्यांगजनों के सुविधा के लिए विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर ने जबलपुर करियर सेंटर की टीम को आमंत्रित किया गया है। पात्रता प्रमाण पत्र रोजगार कार्यालय में बनाए जाएंगे। शिविर में भाग लेने के लिए दिव्यांगजन को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। इस शिविर में पूरे प्रदेश के दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। आवेदक को शिविर में खुद को उपस्थित होना है। 
विज्ञापन


कैंप में लाने होंगे ये डॉक्यूमेंट 
डॉ. अतुलकर ने बताया कि शिविर में पात्रता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदक को जिला रोजगार पंजीयन कार्ड, जिला चिकित्सा बोर्ड की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शिक्षा और आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण-पत्र और  2 फोटो लगेगा। इन सभी दस्तावेजों को शिविर में लाना अनिवार्य है। 

इस लिंक से भी कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस शिविर में भाग लेने वाले युवक गूगल लिंक https://forms.gle/LdDVTHBURfJhYQQa6  पर  18 जून से पहले पंजीयन करा सकते हैं। कार्यालय के एड्रेस specialofficeryp@gmail.com  पर आवेदक अपनी पूरी जानकारी ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के नंबर 0771-4044081 पर भी संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें