फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक; बीमा भी नहीं हुआ था

Sat, 19 Oct 2024 04:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में बीती रात एक हार्डवेयर दुकान में आग लग गई। दुकान में आग लगने से करोड़ों का सामने जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिलूपारा गांव में स्थित गणेश ट्रेडर्स में बीती रात 12 बजे के आसपास आग लग गई। इस आग ने भयावह रूप अख्तियार कर लिया, जिससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक ने इस घटना से तमनार पुलिस को अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस टीम के अलावा फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। 

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि दुकान के बरामदे का बल्ब और नेम प्लेट वाले बोर्ड की लाइट जल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही दुकान में आगजनी की घटना हुई होगी। दुकान संचालक के अनुसार दुकान में करोड़ों का हार्डवेयर सामान रखा हुआ था और दुकान का बीमा भी नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमनार पुलिस ने बताया कि आगजनी की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची है। काफी मात्रा में दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया है। यहां आगजनी की घटना शॉर्ट सर्किट से हुई है या किसी अन्य कारण से हुई इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। जांच के बाद ही आगजनी के कारणों का पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें