फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: फैंसी दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी आग बुझाने में जुटी; देखें वीडियो

Thu, 28 Nov 2024 01:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर जिले में अचानक से एक फैंसी दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, घटना के तत्काल बाद दमकल की गाड़ी के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन
फैंसी दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर से करीब आठ किमी दूर आड़ावाल में गुरुवार की सुबह अचानक से एक फैंसी दुकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, घटना के तत्काल बाद दमकल की गाड़ी के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आड़ावाल स्थित जय गुरु फैंसी स्टोर्स के ऊपर रखे सामान में अचानक से आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों ने एसडीआरएफ टीम के साथ ही दमकल की गाड़ी को सूचना दी, जहां तीन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। आग फैलने के चलते आसपास तीन और बड़ी दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। समय रहते पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम व दमकल की गाड़ी पहुंची। एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत देखी गई, लेकिन समय रहते आग को बुझाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें