फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन स्कूल का फादर करता था यौन शोषण

Thu, 21 Feb 2013 11:27 AM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के स्कूलों में छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटनायें बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांकेर जिले में झलियामारी छात्रावास में हुये यौन शोषण मामले के बाद अब एक मिशन स्कूल के फादर द्वारा छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में चल रहे इस मिशन स्कूल में फादर द्वारा चार छात्राओं से छेड़छाड़ व यौन शोषण की कोशिश करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी फादर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम कल्याणपुर में मिशन स्कूल संचालित है। स्कूल में हॉस्टल भी है। कुछ बच्चे घर से भी आते-जाते हैं। करीब चार दिन पहले ग्राम कल्याणपुर की कक्षा दो की एक छात्रा ने अपनी मां को जो बताया उसे सुनकर मां स्तब्ध रह गई।
विज्ञापन


बेटी ने बताया कि स्कूल में शिक्षक विसेंट टोप्पो उन्हें लंच के समय में चॉकलेट देकर अपने कमरे में ले जाता है और उसके बाद गलत काम करता है। छात्रा की मां ने यह बात मिशन स्कूल में जाने वाली गांव की अन्य बच्चियों की मांओं को बताई।

आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि गांव की तीन अन्य बच्चियों के साथ भी फादर द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद चारों बच्चियों के माता-पिता बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने फादर विसेंट टोप्पो के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया। मेडिकल परीक्षण में छात्राओं के साथ अप्राकृतिक कृत्य होना पाया गया।

सभी पीड़ित बच्चियां पहली व दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली पांच से सात साल आयु तक की बताई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फादर विसेंट टोप्पो (उम्र 35 वर्ष) झारखंड के सिमडेगा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार फादर लंच के समय किसी एक छात्रा को अपने साथ कमरे में ले जाता था। वह कमरे में पहले उन्हें चाकलेट, बिस्किट, मिठाई या अन्य चीजें खाने के लिए देता था। इसके बाद उनके साथ गलत काम की कोशिश करता था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें