फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: गन्ना तौल के दौरान किसानों ने किया जमकर हंगामा, प्रत्येक पर्ची पर एक क्विंटल कम तौल करने का लगाया आरोप

Thu, 28 Dec 2023 06:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

कबीरधाम जिले में गन्ना तौल को लेकर किसानों ने हंगामा किया है। किसानों का कहना है कि पर्ची पर एक क्विंटल गन्ना कम तौला जा रहा है। ऐसे उन्हें प्रत्येक पर्ची पर 290 रुपये का नुकसान हो रहा है। 
 
विज्ञापन
धर्म कांटा पर किसानों ने बाट रखकर जांच की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले के राम्हेपुर गांव में प्रदेश का पहला चीनी मिल है। भोरमदेव सहकारी चीनी मिल में वर्तमान में गन्ने की पेराई चल रही है। गुरुवार को यहां गन्ना तौल में गड़बड़ी को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन


दरअसल, क्षेत्र के समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के प्रतिनिधि ने धर्मकांटा का निरीक्षण किया। संघ के गन्ना मंत्री इंद्र कुमार वर्मा, जिला महामंत्री राजा राम वर्मा, कवर्धा ब्लॉक अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, बोडला ब्लॉक अध्यक्ष उमेश वर्मा ने बताया कि प्रति ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक क्विंटल गन्ना कम तौला रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक क्विंटल गन्ना का रेट करीब 290 रुपये है। ऐसे में किसानों को 290 रुपये का नुकसान हो रहा है। तौल में गड़बड़ी जब से पेराई सीजन शुरू हुआ है, तब से हो रही है। यहां गन्ना की पेराई एक नवंबर से शुरू हुई है। हालांकि कारखाना प्रबंधन द्वारा तौल में किसी भी प्रकार से गड़बड़ी नहीं होने की बात कही जा रही है। साथ ही किसानों के सामने ही नापतौल विभाग से धर्मकांटा की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें