फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर से 17 क्विंटल विस्फोटक बरामद, 7 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने 17 क्विंटल से अधिक विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। यह विस्फोटक सीमावर्ती राज्य ओड़िशा से लाया जा रहा था। 
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पकड़े गये लोग माओवादियों को विस्फोटक की आपूर्ति किया करते थे। बस्तर के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया, "हमारे पास यह खबर थी कि ओडिशा का एक माइनिंग इंजीनियर कमलकांत स्वाई माओवादियों की दरभा डिवीजन के कमांडर देवा के संपर्क में है। 
उसके द्वारा माओवादियों को समय-समय पर विस्फोटक की आपूर्ति की भी सूचना थी।"पुलिस के अनुसार इसके बाद एक मुखबिर के सहारे कमलकांत से संपर्क करके बारुद की मांग की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे आए गिरफ्त में

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जब कमलकांत दरभा-पखनार मार्ग पर 27 पेटियों में जिलेटीन ले कर पहुंचा, उसी समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने कमलकांत की निशानदेही पर नगरनार इलाके से 20 बोरी आमोनियम नाईट्रेट भी बरामद की आमोनियम नाईट्रेट का इस्तेमाल विस्फोट के लिये किया जाता है। छत्तीसगढ़ पुलिस इतनी मात्रा में विस्फोटकों की बरामदगी को एक बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें