फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की वजह से देश में बढ़ रही है बेरोजगारी?

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या महिलाओं के नौकरी करने के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है? आपका जवाब चाहे जो भी हो, छत्तीसगढ़ सरकार तो यही मानती है। राज्य में दसवीं के छात्र-छात्राओं को यही पाठ पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रकाशित दसवीं के बच्चों के लिए अनिवार्य सामाजिक विज्ञान की किताब में 'आर्थिक समस्याएं एवं चुनौतियां' शीर्षक से एक पाठ है। इस पाठ में बेरोजगारी के नौ कारणों को गिनाते हुए "महिलाओं द्वारा नौकरी" को भी एक कारण बताया गया है।
विज्ञापन

शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई

इस पाठ में कहा गया है, "स्वतंत्रता से पूर्व बहुत कम महिलाएं नौकरी करती थीं। लेकिन आज सभी क्षेत्रों में महिलाएं नौकरी करने लगी हैं, जिससे पुरुषों में बेरोजगारी का अनुपात बढ़ा है।" इस पूरे मामले की राज्य महिला आयोग से शिकायत करने वाली जशपुर के कांसाबेल इलाके की शिक्षिका सौम्या गर्ग कहती हैं, "मैंने महीने भर पहले इस मामले की शिकायत की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।"

इस किताब को प्रकाशित करने वाली संस्था पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष और विधायक देवजी भाई पटेल भी मामले को गंभीर बता रहे हैं। पटेल कहते हैं, "इसकी जिम्मेदारी से बचने का सवाल ही नहीं उठता। हम अब एक कमेटी बना कर पूरे मामले की जांच करेंगे, जिससे भविष्य में ऐसी गड़बड़ियां न हों।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें