छत्तीसगढ़ के बस्तर में पुलिस ने 17 क्विंटल से अधिक विस्फोटक बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया है। यह विस्फोटक सीमावर्ती राज्य ओड़िशा से लाया जा रहा था।
पुलिस का दावा है कि पकड़े गये लोग माओवादियों को विस्फोटक की आपूर्ति किया करते थे। बस्तर के पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया, "हमारे पास यह खबर थी कि ओडिशा का एक माइनिंग इंजीनियर कमलकांत स्वाई माओवादियों की दरभा डिवीजन के कमांडर देवा के संपर्क में है।
उसके द्वारा माओवादियों को समय-समय पर विस्फोटक की आपूर्ति की भी सूचना थी।"पुलिस के अनुसार इसके बाद एक मुखबिर के सहारे कमलकांत से संपर्क करके बारुद की मांग की गई।