फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: पटाखा फैक्ट्ररी में हुआ विस्फोट, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; आसपास के कई मकान हुए क्षतिग्रस्त

Mon, 20 Feb 2023 06:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

जानकारी मिलने के बाद मौके पर रुद्री थाना की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों को मौके से दूर रखने की कोशिश करती रही। बाद में दमकल की टीम आई और आसपास लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद धमतरी के एसडीएम और पुलिस के बड़े अफसरों ने भी पहुंचाकर घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के बरारी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्ररी में सोमवार की दोपहर बड़ा धमाका हुआ। फैक्ट्ररी के अंदर पांच कमरे बनाए गए थे। जिसमें से एक कमरे के अंदर रखे बारूद में विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि वह कमरा पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया। धमाके की जगह से करीब 100 मीटर के दायरे में भी जो मकान हैं उनकी या तो छत उड़ गई है या फिर दीवारों में दरारें आ गई है। घटनास्थल पर अब बारूद की गंध और मलबा ही बचा रह गया है। फिलहाल धमाका कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद मौके पर रुद्री थाना की पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों को मौके से दूर रखने की कोशिश करती रही। बाद में दमकल की टीम आई और आसपास लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद धमतरी के एसडीएम और पुलिस के बड़े अफसरों ने भी पहुंचाकर घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की गई। बताया जा रहा है कि करीब 20 साल पहले यह फैक्ट्ररी यहां बनाई गई थी। तब यह बिल्कुल सुनसान जगह हुआ करती थी, लेकिन आज की तारीख में बारूद  फैक्ट्ररी के आसपास बड़ी संख्या में रिहायशी मकान भी बन चुके हैं। बरारी गांव की फैक्ट्ररी अब विरोध का भी सामना पड़ रहा है, क्योंकि धमाके के बाद गांव के लोगों ने मौके पर नारेबाजी कर फैक्ट्ररी को बंद कराने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें