फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दिवस: भूतपूर्व सैनिकों ने बलिदान जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि, दीप प्रज्वलित करके किया याद

Sat, 16 Dec 2023 05:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

विजय दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा गौरव स्थल पर वीर बलिदानी जवानों को याद किया गया। विजय दिवस मनाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
 
विज्ञापन
विजय दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव शहर के गौरव स्थल पर शनिवार को भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन राजनांदगांव के द्वारा भारत पाकिस्तान 1971 युद्ध पर विजय दिवस समारोह का आयोजन आज किया गया। भूतपूर्व सैनिकों द्वारा बलिदानी वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। दीप प्रज्वलित करने के साथ ही पुष्प अर्पित कर बलिदान जवानों को याद किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी के छात्र-छात्राएं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में वीर सहित जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 16 दिसंबर 1971 युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त की थी, जिसको लेकर प्रतिवर्ष 16 दिसंबर को पूरे देश में विजय दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी अवसर पर शहर के गौरव स्थल पर विजय दिवस मनाया गया और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों को सॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिक भगवान सिंह ने बताया कि 'हमने जो लड़ाई लड़ी है। शुरू से लेकर लास्ट तक हम लड़ते रहे हैं। हमारी सारी बटालियन लड़ती रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें