ईव्हीएम, वीवीपीएटी और मॉक पोल प्रदर्शन अभियान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में चार महीने बचे हैं। ऐसे में लोगों में जागरूक करने के लिए कई तरह के अभियान चलाए रहे हैं। रायपुर जिला में भी कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। ईव्हीएम, वीवीपीएटी और मॉकपोल प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कलेक्टर और जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे के निर्देश पर जिले के चारों विकासखंड़ों में ईव्हीएम, वीवीपीएटी और मॉकपोल प्रदर्शन माध्यम से आमजन में जागरुकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में भी आमजनों के लिए ईव्हीएम वीवीपीएटी के जानकारी और मॉक पोल का प्रदर्शन किया जा रहा है। डॉ. भुरे ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया को समझने के लिए कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। चुनाव के निष्पक्ष प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।