फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल के लिए मिली मंजूरी, सौ सीटर भवन की जरूरत, इच्छुक मकान मालिक करें आवेदन

Sun, 30 Jul 2023 05:38 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में नए पोस्ट मैट्रिक कन्या और बालक छात्रावास संचालित करने के लिए मंजूरी मिल गई है। आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है। नए हॉस्टल के लिए भवन की जरूरत है। शहर में सौ सीटर भवन की जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में नए पोस्ट मैट्रिक कन्या और बालक छात्रावास संचालित करने के लिए मंजूरी मिल गई है। आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग ने मंजूरी दे दी है। नए हॉस्टल के लिए भवन की जरूरत है। शहर में सौ सीटर भवन की जरूरत है। इसके लिए मकान किराए पर देने वाले इच्छुक मकान मालिक 31 जुलाई सोमवार तक कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास रायपुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


रायपुर जिला मुख्यालय में नए अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक कन्या और बालक छात्रावास संचालन शुरू करने के लिए स्वीकृत मिल गई है। साल 2023-24 के शिक्षण सत्र में नए हॉस्टल खोले जाने हैं। इसके लिए सौ सीटर कन्या और सौ सीटर बालक छात्रावास चलाने के लिए किराए के भवन की आवश्यकता है। 

बड़ा भवन जो सौ सीटर हो और जिसे मकान मालिक किराए पर देना चाहता हो। ऐसे लोग आवेदन 31 जुलाई को भवन से संबंधित जरूरी दस्तावेज के साथ कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास रायपुर में जमा कर सकते हैं। उक्त तारीख के बाद आवेदन पत्र नहीं स्वीकार किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें