फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में उठाएं छुट्टियों का मजा: छत्तीसगढ़ से यूपी-बिहार के लिए चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

Sat, 13 Apr 2024 04:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

गर्मी के दिनों में अक्सर लोग छुट्टी मानाने अपने घर जाते हैं। इस दौरान ट्रेनें काफी भीड़ रहता है। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग और छपरा के मध्य तीन फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-छपरा के मध्य गाड़ियों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग-छपरा-दुर्ग के मध्य तीन फेरे के लिए चलाई जाएगी। यह गाड़ी दुर्ग से 08795 नंम्बर के साथ और छपरा से 08796 नम्बर के साथ चलेगी।
विज्ञापन

  
गाड़ी नंबर 08795 दुर्ग-छपरा समर स्पेशल दुर्ग से 15, 22 और 29 अप्रैल सोमवार और गाड़ी संख्या 08796 छपरा-दुर्ग समर स्पेशल छपरा से 16, 23 और 30 अप्रैल मंगलवार को छुटेगी। इस स्पेशल ट्रेन में दो एसएलआर और एसएलआरडी, दो सामान्य, 14 स्लीपर, तीन एसी-III, एक एसी -II समेत कुल 22 कोच रहेगी।

दूसरी ओर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष पहल की गई है। दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलेगी। ग्रीष्मकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य तीन फेरों के लिए ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। 
विज्ञापन


यह गाड़ी दुर्ग से 19, 26 अप्रैल और तीन मई शुक्रवार को 08793 नंबर के साथ पटना के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार पटना से 20, 27 अप्रैल और चार मई रविवार को 08794 नंबर के साथ दुर्ग के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन में दो एसएलआर, दो सामान्य, 14 स्लीपर, तीन एसी थ्री और एक एसी-2 समेत कुल 22 कोच की सुविधा रहेगी। 
विज्ञापन


देखें सूची

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें