फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basava Raju: माओवादियों का सबसे बड़ा सरदार, गुरिल्ला युद्ध में माहिर, जानें कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी बसवा

Wed, 21 May 2025 01:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़

सार

नक्सली राजू कई नक्सली हमलों को अंजाम दे चुका था। इनमें पुलिसकर्मियों और नागरिकों की हत्या, खनन कंपनियों से उगाही और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शामिल है। सबसे बड़ा हमला सुकमा और देंतेवाड़ा नक्सली हमला था।
विज्ञापन
बसव राज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सुरक्षाबलों की तरफ से ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए । मिली जानकारी के मुताबिक अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें  27 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान बलिदान और एक जवान के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन

 

डेढ़ करोड़ के इनामी बसव राजू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नारायणपुर और बीजापुर इलाके में नक्सलियों पर सुरक्षाबलों के जवान आज प्रलय बनकर टूटे। नक्सलियों के खिलाफ इस एक्शन में वसव राजू के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक नक्सल संगठन का जनरल सेक्रेटरी वसव राजू भी मारा गया है। वसव राजू कुख्यात नक्सली रहा है उसके ऊपर डेढ़ करोड़ का इनाम है।

जानें कौन था बसव राजू
जानकारी के मुताबिक 2018 में बसव राजू को नक्सल संगठन की कमान सौंपी गई थी। बसव राजू का असली नाम नंबाला केशव राव है। उसे गगन्ना, प्रकाश और बीआर के नाम से भी जाना जाता है। उसके पिता का नाम वासुदेव राव है और  वह काफी उम्रदराज है। उसकी उम्र करीब 75 साल के आसपास बताई जा रही है। उसने बीटेक की पढ़ाई की थी वह आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम का रहने वाला था। वसवा राजू खूंखार नक्सली था वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का सीनियर कैडर था और दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी का चीफ था। राजू छत्तीसगढ़, ओडिशा से लेकर आंध्र प्रदेश की सीमाओं पर सक्रिय था। 
 
ये भी पढ़ें:  Naxalites Encounter: अबूझमाड़ में DRG जवानों का बड़ा एक्शन, 28 नक्सली ढेर; बड़े लीडर्स को घेरा; एक जवान बलिदान
 

बसवा राजू का आपराधिक रिकॉर्ड
नक्सली राजू कई नक्सली हमलों को अंजाम दे चुका था। इनमें पुलिसकर्मियों और नागरिकों की हत्या, खनन कंपनियों से उगाही और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना शामिल है। सबसे बड़ा हमला सुकमा और देंतेवाड़ा नक्सली हमला था। 2010 के दंतेवाड़ा हमले में 75 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। इसमें उसका ही हाथ था। 
 

विस अध्यक्ष रमन सिंह ने दी बधाई
नारायणपुर में चल रहे ऑपरेशन में मारे गए 26 नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मैं इस बड़े ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को उनकी सफलता के लिए बधाई देता हूं। इस ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी के घायल होने के अलावा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मैं केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री और विजय शर्मा जी को भी बधाई देता हूं। 
 
विज्ञापन

सीएम साय ने भी जवानों को दी बधाई
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर लगातार कामयाबी मिल रही है। 27 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस सफल ऑपरेशन के लिये उन्होंने जवानों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें