फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मूकबधिर दिव्यांग युवाओं के लिए 17 जुलाई को रोजगार मेला, इन पदों पर होगी भर्ती

Thu, 16 Jul 2026 06:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मूकबधिर दिव्यांग युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 17 जुलाई 2026 को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूकबधिर दिव्यांग युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 17 जुलाई 2026 को विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सिविल लाइन स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय परिसर के लोक भवन के समीप विशेष रोजगार कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मेले में केवल ऐसे पुरुष दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो सुनने और बोलने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


रोजगार मेले में दो निजी कंपनियां विभिन्न पदों के लिए भर्ती करेंगी। इनोवेटिव रीटेल कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पिकर-पैकर के 4 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना, आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

वहीं इन्स्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीनियर असिस्टेंट के 15 और वेयरहाउस हेल्पर के 15 पदों सहित कुल 30 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तथा वेतनमान 10 हजार से 12 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।
विज्ञापन


विशेष रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in  या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से पहले ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के लिए वैध रोजगार पंजीयन नंबर आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों का पंजीयन नहीं है, वे रोजगार ऐप के जरिए पहले पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में विशेष रोजगार कार्यालय के दूरभाष 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें