फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: एसईसीएल में दीपावली बोनस की मांग को लेकर कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, सीएमडी कार्यालय का करेंगे घेराव

Thu, 24 Oct 2024 08:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

एसईसीएल जीएम कार्यालय में दीपावली बोनस की मांग को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों ने घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी जीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी।
 
विज्ञापन
एसईसीएल जीएम कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर स्थित एसईसीएल जीएम कार्यालय में दीपावली बोनस की मांग को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारियों ने घेराव कर दिया। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी जीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे और अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी। सैकड़ो की संख्या में कर्मचारियों को देख खुद जीएम ऑफिस के अधिकारी बाहर निकले और कर्मचारियों से बातचीत कर रास्ता निकालने की कोशिश की गई। बात नहीं बनने पर कर्मचारियों ने 26 तारीख को बिलासपुर सीएमडी कार्यालय का घेराव करने की बात कहीय़

विज्ञापन


निजी कंपनी में काम करने वाले रमे लाल धीवर ने बताया कि दशहरा और दीपावली बोनस को लेकर निजी कंपनी के कर्मचारी की वार्ता अधिकारियों के साथ चल रही थी, जहां वार्ता विफल रही। बैठक में एसईसीएल के अधिकारियों ने कहा कि ऊपर से किसी तरह का आदेश नहीं है कि हम ठेका कर्मियों को बोनस दे पाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार एसईसीएल के सीएमडी को पत्राचार किया जा चुका है।

इसके बावजूद भी उन्हें बोनस नहीं दिया जाता, ऐसे में उन्हें मजबूरन आने वाले दिनों में जिले के कुसमुंडा माइंस, गेवरा माइंस और मानिकपुर माइंस के निजी कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा बोनस उन्हें नही दिया गया तो काम बंद कर एसईसीएल बिलासपुर सीएमडी आफिस का घेराव करेंगे। जिले के चारो माइंस के निजी कर्मचारी काफी संख्या में आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


मजदूरों की मांग है कि वो एसईसीएल खदान में निजी कंपनी में काम करते हैं और अपनी जायज मांग और हक की मांग पिछले कई सालों से दीपावली बोनस की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन नहीं दिया जा रहा है। बताया जा रहा कि मानिकपुर खदान में कलिंगा कंपनी, विनय उपाध्याय कम्पनी, एक के राकेश टी टाइन के अलावा अन्य निजी कंपनी है, जहां कर्मचारी काम करते हैं। वहीं, कुसमुंडा माइंस में नीलकंठ कलिंग के अलावा अन्य निजी कंपनी है इसी तरह गेवरा में भी यही कंपनियां काम करती हैं, इसके कर्मचारियों ने एकजुट होकर बोनस को लेकर आंदोलन छेड़ा है।

वहीं, इस संबंध में मानिकपुर एसईसीएल के एरिया मैनेजर एच के प्रधान ने बताया कि बोनस देने को लेकर किसी तरह के आदेश नहीं आए। इसे लेकर एसईसीएल के द्वारा पत्राचार जरूर किया गया है, जहां आदेश आने के बाद कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें