साथ गए ग्रामीण मौके से भाग निकले
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कर्रा के गगोलीपारा निवासी विसना राम (50) सोमवार देर शाम आने दो साथियों के साथ करवां में ढोढीपारा के जंगल में महान नदी से मछली पकड़ने के लिए गया था। नदी में कांटा डालने के बाद सभी किनारे आग जलाकर ताप रहे थे। तभी हाथियों की आहट लगने पर दो ग्रामीण मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि विसना राम वहीं पेड़ के पीछे छिप गया। तब तक हाथियों का दल नदी किनारे पहुंचा और उसने आसपास के इलाके को घेर लिया।
दिवाली मनाने रिश्तेदार के घर आया था अधेड़
बताया जा रहा है कि हाथियों के हमले में मारा गया ग्रामीण आदिवासी विसना दिवाली मनाने के लिए अपने भतीजे पुरुषोत्तम कोरवा के घर आया था। देर शाम दिवाली मनाने के बाद वह मछली पकड़ने के लिए चला गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले प्रतापपुर के जंगलों की ओर से राजपुर क्षेत्र के गोपालपुर के जंगल में 32 हाथियों का दल पहुंचा है। इसके बाद से अलखडीहा के जंगल में डटा हुआ है।