फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने चीनी नागरिक को पटक-पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमल की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और इनका शिकार बन रहे हैं निर्दोष नागरिक। रायगढ़ में अब जंगली हाथियों ने एक चीनी नागरिक जैंड कूई ताओ को कुचल कर मार डाला।
विज्ञापन


इसके अलावा हाथियों के हमले में एक अन्य चीनी नागरिक घायल भी हुआ है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को चीन भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक चीनी नागरिक घरघोड़ा की टीआरएन एनर्जी लिमिटेड में कार्यरत था।

वेबसाइट सीजी खबर में प्रकाशित खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि जैंड कूई ताओ समेत तीन अन्य चीनी नागरिक सुबह टहलने के लिये निकले थे। जब चारों लोग टहल कर वापस लौट रहे थे, उसी समय कटंगपाली गांव के पास हाथियों का एक झुंड सामने आ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

हाथियों से तबाह हो रहे छत्तीसगढ़ के लोग

सभी लोग हाथियों से बच कर भाग रहे थे लेकिन ताओ, हाथियों से नहीं बच पाए और एक हाथी ने उन्हें कब्जे में लेकर कुचल दिया। ताओ की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जाता है ताओ एक इंजीनियर थे जो अपने साथियों के साथ यहां किसी कंपनी में काम करने के लिए आए हुए थे। इस घटना की खबर मिलते ही इलाके में दहशत का वातावरण बना गया।

एक दिन पहले भी हाथियों ने घरघोड़ा में कई किसानों की फसलों को चौपट कर दिया था। इसके अलावा पड़ोसी ज़िले सरगुजा के बतौली में भी तीन दर्जन से अधिक हाथियों ने किसानों की फसल चौपट कर दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें