फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर की भाई की हत्या, जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

Thu, 20 Jun 2024 06:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

बिलासपुर जिले में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अवैध जमीन के नाम से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
 
विज्ञापन
crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपत थाना क्षेत्र में कथित अवैध जमीन के नाम से दो सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। यह विवाद इतना बढ़ा कि गुरुवार के दिन मौत का कारण बन गया।  बताया जा रहा है कि बड़े भाई और उसके बेटे ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


एसएआई शिव बक्साल व आरक्षक देवानंद चंद्राकर से मिली के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम राख के रहने वाले नवल किशोर पुत्र काशीराम और उसके छोटे भाई मनोहर अंगारे के बीच पिछले कुछ महीनों से अवैध जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन दोनों के बीच में आपसी विवाद होता था। इसी तरह उनका विवाद एक बार फिर गुरुवार को गांव के ही डैम मोहल्ले में हुआ। 

इस दौरान बड़े भाई नवल किशोर पुत्र काशीराम व उसके लड़के रामेश्वर पुत्र नवल किशोर ने मनोहर अंगारे पर धारदार रापा व टांगिया से हमला कर दिया। धारदार हथियार से हमले के बाद मनोहर अंगारे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के ने आरोपी नवल किशोर व रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें