फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: एकलव्य विद्यालय की छात्रा निहारिका नाग को राष्ट्रीय स्वर्ण पदक, मिट्टीकला में बढ़ाया प्रदेश का मान

Sat, 06 Dec 2025 07:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की छात्रा निहारिका नाग ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
एकलव्य विद्यालय की छात्रा निहारिका नाग को राष्ट्रीय स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की छात्रा निहारिका नाग ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आंध्र प्रदेश में आयोजित 6वीं ईएमआरएस राष्ट्रीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कला उत्सव ‘उद्भव 2025’ में निहारिका ने मिट्टीकला (Clay Art) श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाली निहारिका ने अपने हुनर और लगन से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे राज्य को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है। इससे पहले उन्होंने जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था, जिसने उनके आत्मविश्वास को नई दिशा दी।
विज्ञापन


विद्यालय में प्रवेश के बाद निहारिका को मिट्टीकला में प्रशिक्षण मिला, जहाँ बेहतर वातावरण, संसाधन और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी प्रतिभा को निखारा। उनकी सफलता में कला शिक्षक राहुल जंघेल और विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार तिर्की के सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक मिलने के बाद बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में उत्साह का माहौल है। निहारिका की उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें