छत्तीसगढ़ के सुकमा में चिंतागुफा इलाके से 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन प्रहार 2 अभियान जारी है।
#Chhattisgarh: 8 naxals arrested from Sukma's Chinta Gufa area.
— ANI (@ANI) November 10, 2017
मंगलवार को नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था। सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के कैंपों को नष्ट करते हुए जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।
गौरतलब है कि इसी साल अप्रैल के आखिर में सुकमा जिले के काला पत्थर इलाके में सीआरपीएफ के 25 जवानों की माओवादी हमले में मौत हो गई थी।