छत्तीसगढ़ में कुपोषण की बढ़ती हुई समस्या पर ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की लड़ाई नक्सलियों के साथ नहीं बल्कि कुपोषण से है।
इसके लिए राज्य सरकार ने 'सुपोषण' मिशन अभियान की शुरुआत की।
रायपुर में अभियान शुरू होने के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य से कुपोषण को खत्म करने के लिए, विभागीय अधिकारियों को तीन साल का समय दिया जाएगा। हमारी लड़ाई और हमारा लक्ष्य नक्सल नहीं बल्कि कुपोषण है।"
रमन सिंह ने कहा कि समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार युद्ध स्तर पर काम करेगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग ने किया था। इसमें विभाग की मंत्री रामशीला साहू और मुख्य सचिव विवेक ढांढ ने भी शिरकत की थी।