फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2023: रायपुर पुलिस की अनोखी पहल, ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए बनाया रावण का ऐसा पुतला

Tue, 24 Oct 2023 05:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Dussehra 2023: देशभर में दशहरा का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। बुराई पर अच्छी की जीत का प्रतीक माने जाने वाले इस उत्सव को भारी आतिशबाजी के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पुलिस की ओर से अनोखी रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
रायपुर पुलिस ने बनाया अनोखी रावण पुतला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dussehra 2023: देशभर में दशहरा का पर्व धूमधाम से मना रहे हैं। बुराई पर अच्छी की जीत का प्रतीक माने जाने वाले इस उत्सव को भारी आतिशबाजी के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी पुलिस की ओर से अनोखी रावण का पुतला दहन किया जाएगा। रायपुर पुलिस ने पुतला पर 'मैं हूं साइबर रावन' का लोगो लगाया है। इससे लोगों को ऑनलाइन ठगी से जागरूक कर रहे हैं। 
विज्ञापन


रायपुर पुलिस की ओर से दस मुख वाली पुतला पर अलग-अलग तरह के जागरूक करने वाली बाते लिखी है। वहीं रावण के पेट पर 'तुम्हारी अज्ञानता मेरी ताकत' का लाइन भी लिखा गया है। इसके मध्यम से रायपुर पुलिस साइबर ठगों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। रायपुर में सैकड़ों लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। ऐसे में पुलिस इससे बचने के लिए इस मुहिम को अपनाया है। 

रायपुर पुलिस की ओर से आमजन को साइबर अपराध से बचाने के लिए अनूठा पहल किया जाता रहा है। इसी क्रम में आज मरीन ड्राइव रायपुर के पास साइबर ठग रूपी रावण से बचने के लिए लोगो में जागरूकता फैलाने पुतला लगाया है। इसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराध के बढ़ते कुप्रभाव को रोकना और जागरूक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें