फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट बरामद; लिखा- पत्नी से परेशान होकर कर रहा हूं आत्महत्या

Fri, 10 May 2024 11:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र कैम्प 2 में रहने वाले सुमित कुमार ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित की शादी तीन साल पहले हुई थी। सुमित के दो बच्चे भी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से सुमित का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों तलाक लेना चाहते थे।
विज्ञापन
सुमित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र कैम्प 2 में रहने वाले सुमित कुमार ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित की दो दिन बाद पत्नी से तलाक के लिए कोर्ट में पेशी होनी थी। लेकिन पेशी से पहले ही सुमित ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुमित ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें लिखा है कि पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। फिलहाल छावनी थाना की पुलिस मामले का जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुमित की शादी तीन साल पहले हुई थी। सुमित के दो बच्चे भी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से सुमित का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। जिसके चलते दोनों तलाक लेना चाहते थे। न्यायालय में तलाक की पेशी थी, लेकिन वहां जाने से पहले पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक ने सात पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी पत्नी से विवाद के चलते काफी परेशान था। उसका तलाक का केस भी चल रहा था। 

सुमित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी थी। सुमित जब उनसे मिलने जाता तो वो उसे बच्चों ने मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। सुमित अंबिकापुर में निजी कंपनी में जॉब करता था। वहीं उसकी पत्नी भिलाई में निजी कंपनी में जॉब करती है। सुमित और उसकी पत्नी तीन वर्षों से अलग रह रहे थे। दो साल पहले सुमित ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए आवेदन किया था, जबकि सुमित की पत्नी उसे तलाक नही देना चाहती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें