फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: नंदिनी में डामर फैक्टरी में हाइवा की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने मुआवजे के लिए किया हंगामा

Tue, 31 Dec 2024 04:46 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और फैक्टरी मालिक ने तत्काल 60 हजार रुपये की राशि मुआवजा के रूप में दी। शेष राशि बाद में देने की बात पर सहमति बनी।
विज्ञापन
हाइवा की चपेट में आने से श्रमिक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग के नंदिनी थाना क्षेत्र में डामर फैक्टरी में हाइवा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे के लिए हंगामा किया। कंपनी के मालिक से परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात पर सहमति बनी है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाकर हाइवा को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नंदिनी के पोटिया खार में स्थित अग्रवाल डामर फैक्टरी में मजदूर गोकुल कोसरे केशर खदान के नीचे काम कर रहा था, इसी दौरान डामर लोड करने आया हाइवा उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर हो गई है। घटना के बाद परिजनों ने फैक्टरी पहुंचकर मुआवजा के लिए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझाया और फैक्टरी मालिक ने तत्काल 60 हजार रुपये की राशि मुआवजा के रूप में दी। शेष राशि बाद में देने की बात पर सहमति बनी। धमधा एसडीओपी संजय पुंडीर ने बताया कि पोटिया खार की डामर फैक्टरी में ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें