फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: हार्ट अटैक बताकर अपराध छिपाने की कोशिश? PM रिपोर्ट से खुली पोल, पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 05:28 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

अगार गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है। महिला के गले पर निशान मिलने के बाद परिजनों ने आशंका जताई थी। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम अगार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ससुराल में बिस्तर पर पड़ा मिला। परिजनों ने महिला के गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ग्राम अगार निवासी अन्नू खांडे शनिवार को अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। शुरुआती पूछताछ में उसके पति त्रिलोक खांडे ने पुलिस को बताया कि अन्नू की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्नू के गले पर निशान देखा और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद धमधा पुलिस ने मृतका के पति त्रिलोक खांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोरबा में सनसनी: एक महीने से गायब थी बहन, भाई घर पहुंचा तो खुला खौफनाक राज; सेप्टिक टैंक में मिला सड़ा हुआ शव

धमधा थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि पूछताछ में त्रिलोक ने पति-पत्नी के बीच आए दिन घरेलू विवाद होने की बात बताई है। उसने कथित तौर पर बताया कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान उसने अन्नू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना के बाद मामले को दूसरा रूप देने के लिए त्रिलोक ने अन्नू की मौत हार्ट अटैक से होने की बात कही थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मृतका अन्नू की शादी वर्ष 2019 में त्रिलोक खांडे के साथ हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि पति त्रिलोक अन्नू के साथ मारपीट भी करता था। विवाद के चलते एक बार एसडीएम कोर्ट में दोनों के बीच इकरारनामा भी कराया गया था। परिजनों के मुताबिक अन्नू कुछ दिन पहले ही तीज पर्व के बाद अपने ससुराल लौटी थी। इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें