फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baloda Bazar Violence: विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, सुबह सात बजे पुलिस ने डाल दिया था डेरा

Sat, 17 Aug 2024 07:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़

सार

बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुबह सात बजे विधायक के निवास एएसपी अभिषेक सिंह की अगुवाई में भिलाई पहुंची थी। 11 घंटे के बाद पुलिस आखिरकार विधायक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विधायक देवेन्द्र यादव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सुबह सात बजे विधायक के निवास एएसपी अभिषेक सिंह की अगुवाई में भिलाई पहुंची थी। 11 घंटे के बाद पुलिस आखिरकार विधायक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन

इससे पहले बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस पहुंची थी। सुबह से पुलिस विधायक निवास के बाहर मौजूद रही  है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। विधायक के बंगले के बाहर समर्थक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सुबह सात बज से देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी। बंगले के बाहर बलौदा बाजार एएसपी अभिषेक सिंह, डीएसपी बलोदा बाजार ईश्वर चंद्राकर, निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों की टीम शामिल थी । समर्थकों की भीड़ को देखते हुए दुर्ग जिला पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया गया था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें