फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, नहीं हो सकी पहचान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 01 Oct 2024 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग भिलाई

सार

दुर्ग में नेशनल हाईवे 53 दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाए देखने को मिली। इस घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में नेशनल हाईवे 53 दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास मार्ग दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाए देखने को मिली। इस घटना में एक ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस और NHAI के कर्मचारियों की मदद से एक ट्रेलर में आग को बुझाया गया वही दूसरा पलटी ट्रक को सीधा किया गया।

विज्ञापन


मोहन नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के धमधा नाका अंडर ब्रिज से 25 फिट ऊपर से नीचे गिरी और पलट गई। ट्रक क्रमांक KA16D4739 स्टील का रोल भरकर रायपुर से नागपुर की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और धमधा अंडर ब्रिज के पास नीचे आ गिरा। जिसके कारण चालक की मौके पर मौत हो गई। चालक की पहचान नही हों पाई है। 

पुलिस ने ट्रक में फंसे चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकला गया जिसके बाद दो क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सीधा कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। वहीं दूसरी घटना भी बाईपास में ही घटित हो गई। पीपरछेड़ी के पास एक चलती ट्रेलर में अचानक से शॉर्ट सर्किट होने से उसमे आग लग गई। देखते ही देखते आग तेज हो गई। सूचना पर NHAI और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इसके बाद फायर ब्रिगेड की मौके पर बुलवाकर आग पर काबू पाया गया। और सड़क से आवागमन शुरू किया गया। घटना के वक्त ट्रेलर के चालक और हेल्पर ने कूद कर अपनी जान किसी तरह से बचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें