फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai News: हिंदू संगठनों के विरोध के बाद सुहानी शाह का कार्यक्रम रद्द, बागेश्वर धाम के खिलाफ की थी टिप्पणी

Sun, 09 Jul 2023 09:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

भिलाई में होने वाला मैजिशियन सुहानी शाह का कार्यक्रम हिंदू संगठनों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। सुहानी शाह का 11 जुलाई को भिलाई के अमित होटल में कार्यक्रम होना था। इसमें उन्हें मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
सुहानी शाह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के भिलाई में होने वाला मैजिशियन सुहानी शाह का कार्यक्रम हिंदू संगठनों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। सुहानी शाह का 11 जुलाई को भिलाई के अमित होटल में कार्यक्रम होना था। इसमें उन्हें मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया था। बागेश्वर धाम महाराज के खिलाफ सुहानी शाह की टिप्पणी को लेकर हिंदू संगठन भड़के हुए हैं और उन्होंने कार्यक्रम का विरोध जताया था। जिसके बाद आयोजक डा. संतोष राय ने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन


सुहानी शाह ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर कहा था कि उनके पास कोई चमत्कारिक शक्ति नहीं है। बल्कि वे एक ट्रिक से ये सब करते हैं। दरबार में पहुंचने वाले अधिकांश लोगों की समस्याएं एक जैसी ही होती है। इसलिए वे ट्रिक से किसी की समस्या को बता देते हैं। इस टिप्पणी के बाद सुहानी शाह का जमकर विरोध हो रहा है। भिलाई में सुहानी शाह के कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी लगते ही बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। 

आयोजक डॉ.संतोष राय ने बताया कि वह खुद एक शिक्षक है और ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहता जिससे लोगों की भावनाएं आहत हो। मुझे सोशल मीडिया पर जानकारी लगी कि सुहानी शाह के कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है जिसे देखते हुए जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सुहानी शाह का कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। इसकी जानकारी सुहानी शाह को फोन कर कार्यक्रम को रद्द करने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें