फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: पति-पत्नी के बीच हो रहा था विवाद, शांत कराने गए पिता की युवक ने ईंट से वार की हत्या

Sun, 08 Jun 2025 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग धमधा थाना क्षेत्र में एक बेटा ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
महिला पर भालू ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग धमधा थाना क्षेत्र में एक बेटा ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। जिसे शांत कराने गए पिता पर आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद मृतक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पूरा मामला धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम राहटादाह का बताया जा रहा है। यहां रहने वाली मुसाफिर दास मारकंडे ( 27 साल) ने धमधा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 24 मई की रात उसके ताऊ की उनके बेटे ने हत्या कर दी है। उसने बताया कि उसके बड़े पिता धरमपाल मारकंडे अपने घर में खाना खाकर आराम कर रहे थे।

इसी दौरान उसका बेटा शंकरदास मारकंडे अपनी पत्नी लीला मारकंडे के साथ झगड़ा करने लगा। काफी देर तक झगड़ा होता देख धरमपाल उठा और अपने बेटे शंकर को झगड़ा करने से मना करने लगा। बेटे ने पिता के साथ गाली गलौज करते हुए ईंट उठाकर सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में पिता के बांई आंख के पास चोट आई। 
विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगाने पर पुलिस मौके पर पहुंची बेटा शंकरदास मारकंडे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की गई। जिसके बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें