फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का खुलासा: होटल में छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती, कोर्ट में किया गया पेश

Wed, 10 Jul 2024 04:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़

सार

दुर्ग में छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापामारी करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन जोड़े समेत दलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे सेक्स रैकेट का संचालन करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
सेक्स रैकेट का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्ग में छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में छापामारी करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन जोड़े समेत दलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमे सेक्स रैकेट का संचालन करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन


छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और छावनी पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम को पावर हाउस बस स्टैंड स्थित प्रभात होटल में सेक्स रैकेट संचालन की जानकारी मिलने पर होटल में दबिश दी। जहां एक कमरे में लड़के और लड़की आपत्तिजनक हालत में मिलने पर सभी को पुलिस थाने लेकर पहुंची। पकड़े गए आरोपियों में निलेश वर्मा (पामगढ जांजगीर चांपा),सुप्रभात शील, राजेन्द्र यादव,राहुल वर्मा, एक लड़की समेत दो महिला को गिरफ्तार किया है। 

पकड़ी गई युवती और महिला जामुल, भिलाई और बालोद की रहने वाली है। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई किया है।छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि सेक्स रैकेट की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपना पॉइंट बनाकर एक युवक को पैसे लेकर लॉज में भेज गया जिसके बाद पॉइंट के इशारे देने के बाद कमरे में पुलिस ने दबिश दी जहां से लड़के,लड़की,महिला समेत दलाल को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई एक महिला पश्चिम बंगाल की बताई जा रही ही।
विज्ञापन


छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली कि पावर हाउस बस स्टैंड के प्रभात लॉज सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने लॉज में दबिश देकर लड़की,महिला समेत 4 लडको को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों में दलाल सहित तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपियों पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें