दुर्ग के शिवनाथ नदी के पुराने पुल से गिरी एक पिकअप वाहन को क्रेन के सहारे बाहर निकाला जा चुका है। साथ ही वाहन में सवार चार लोगों के शव को भी निकाला गया है। पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
एसडीएआरएफ और पुलगांव थाना पुलिस की टीम को देर रात घटना की सूचना मिली। कि देर रात करीब एक बजे एक कार और उसमे सवार लोग उफनती शिवनाथ नदी में डूब गए है। सूचना के बाद एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकला गया। वाहन में पांच लोग सवार थे लेकिन पुलिस को चार शव बरामद हुए हैं। एक बच्ची अभी लापता बताई जा रही है पुलिस ने सभी मृतकों की शिनाख्त कर ली है।
मृतक ललित साहू कल देर रात अपनी पिकअप वाहन लेकर राजनांदगांव से ढाबे से खाना खाकर वापस लौट रहा था इस दौरान शिवनाथ नदी का पुराना पुल पार करके दुर्ग की ओर आ रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वाहन नदी में गिर गया जिसे कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकला है।