अधेड़ की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
दुर्ग में कुम्हारी थाना क्षेत्र में अधेड़ की हत्या की गुत्थी का खुलासा किया है आरोपी गांव के ही रहने वाला है। शराब के नशे में मृतक के घर के पास से जा रहा था उसी दौरान मृतक ने आरोपी को गली गलौज कर रहा था आरोपी ने मृतक को गली देने से मना करने नही जिसके बाद धारदार हथियार से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कुम्हारी के रामपुर चोरहा गांव में 17 और 18 अप्रैल की रात शादी घर में मातम को बदल गया। गांव के भागवत मार्कण्डेय की बेटे की शादी थी लेकिन इसी दौरान शादी के एक दिन पहले उसके पिता की धारदार हथियार से वार कर अज्ञात आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों ने भागवत मारकंडे को अस्पताल ले जायगा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषणा कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमे एक युवक चाकू लेकर दौड़ते हुए कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी ली गई।
युवक की शिनाख्त मृतक के पड़ोस मोहल्ले में रहने वाले जयदीप साहू के रूप में हुई जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपी जयदीप साहू ने बताया कि घटना के दिन अपने दोस्त के साथ शराब के नशे में मृतक खाना खाकर घर के बाहर टहलने निकल हुआ था उसी दौरान मृतक ने आरोपी को देखकर गंदी गंदी गली बकने लगा आरोपी ने द्वारा मना करने पर नही माना जिसके बाद आरोपी ने अपने घर से चाकू लगाकर मृतक के गले पर वार कर फरार हो गया था।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि रामपुर चोरहा गांव में एक अधेड़ के हत्या के मामले में एक आरोपी जयदीप साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी और मृतक के बीच गली गलौज को लेकर वाद विवाद हुआ था आरोपी ने मृतक को गली देने से मना किया नही माना उसके बाद आरोपी ने अपने घर से चाकू लेकर मृतक पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।