दुर्ग जिले में नाश मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने लाखों का हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत 12 लाख बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहन नगर के कृषि उपज मंडी के पास दो युवक हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने हेरोइन की बिक्री करते दो तस्करों को रंगे हाथो धरदबोचा। पुलिस के पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम गुरुदेव सिंग और राजविंदर सिंग बताया जो पंजाब के रहने वाले है। दोनो तस्कर पंजाब के फिरोजपुर से हेरोइन लाकर दुर्ग में खपा रहे थे। आरोपी पिछले कुछ दिनों से दुर्ग और भिलाई में मादक पदार्थ हेरोइन को विभिन्न स्थानों में बिक्री करना स्वीकार किए है पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 ग्राम हेरोइन जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख आंकी गई है और बिक्री के 53 हजार रुपए नगद पुलिस ने बरामद किए है।
आरोपी ग्राम हेरोइन को 8 हजार में बेचते थे।पकड़ गए आरोपियों में राजविंदर सिंह पूर्व में वैशाली नगर में किराए के मकान में रहता था इसके बाद पंजाब जाकर हेरोइन लाकर दुर्ग और भिलाई में खपाते थे। एसीसीयू प्रभारी डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहन नगर और एसीसीयू को टीम ने हेरोइन की बिक्री करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए राजविंदर सिंग वैशाली नगर में रहकर ड्राइवरी का काम करता था उसी दौरान हेरोइन की सप्लाई की योजना बनाई और अपने दोस्त गुरुदेव सिंग के साथ मिलकर पंजाब से हेरोइन लाकर बिक्री करते थे।