फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: पद्मश्री उषा बारले की राजनीति में एंट्री, भाजपा में शामिल हुईं पंडवानी गायिका

Fri, 01 Sep 2023 11:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. उषा बारले शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुईं उषा बारले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. उषा बारले शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।  मनसुख मांडविया को उषा बारले ने पहले राखी बांधी और फिर का गमछा ओढ़कर भाजपा में शामिल हुईं। इस दौरान मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। कयास लगाए जा रहे लगाए जा रहे हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें