फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg : छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले बीजेपी में, सियासी पारी के लिए बिछ चुकी है चौसर

Fri, 01 Sep 2023 01:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के समक्ष उषा बारले ने पहले उन्हें राखी बांधी और फिर विधिवत बीजेपी का गमछा ओढ़ कर बीजेपी में शामिल हो गईं। मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद उषा बारले, मनसुख मांडविया और सरोज पांडे... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ उषा बारले बीजेपी में शामिल हो गई हैं। भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के समक्ष उषा बारले ने पहले उन्हें राखी बांधी और फिर विधिवत बीजेपी का गमछा ओढ़ कर बीजेपी में शामिल हो गईं। मनसुख मांडविया के साथ-साथ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और अन्य नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन


आपको बता दे कि उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। कयास लगाये जा रहे हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें